Breaking

ITI related information,News, Important ,Current Affairs, General Studies, Lifestyle

6/5/20

ITI surveyor trade,सर्वेयर ट्रेड,फायदे, जॉब, सैलरी


       ITI Surveyor ट्रेड क्या है?
            फायदे, जॉब ,Sellary


   जैसा कि आप को पिछले ब्लॉग से पता चल गया होगा कि मैं ITI के सभी प्रमुख ट्रेडों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहा हु ।अगर आप ITI सर्वेयर ट्रैड से  करना चाहते है या कर रहे है तो यह  ब्लॉग आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।
iti-serveyor-job

    इस ब्लॉग में हम ITI surveryor क्या है ? ,फायदे, जॉब ,सैलरी के बारे में ITI Surveyor ट्रेड की पूरी जानकारी

   इस ब्लॉग में हम निम्न टॉपिक के बारे में बात करेंगे।
1- सर्वेयर किसे कहते है
2- कोर्स की अवधि, योग्यता
3- फीस , पाठ्यक्रम
4- सर्टिफिकेट(NCVT/SCVT)
5-अप्रेंटिसशिप
6- नौकरी
7-स्वरोजगार

           सर्वेयर किसे कहते है?

सर्वेयर वह व्यक्ति होता है जो किसी बिल्डिंग, भवन, भूमि या किसी भी कंस्ट्रक्शन एरिया में उसके गुणवत्ता की   प्रोफेशनल तारिके से जांच कर उसका ब्यौरा देता है ,उसे ही सर्वेयर कहते है।
    आप अक्सर सङको पर  कुछ आदमियो को  दोनों साइड पर  परीक्षण करते देखे होंगे।वही सर्वेयर होते है। तथा जब बिल्डिंग का निर्माण होना होता है तो उसके बाउंड्री का माप होता है जो कि एक सर्वेयर ही करता है।

 सर्वेयर का प्रमुख यंत्र GPS(Global Positioning System) होता है ।इसी यंत्र के माध्यम से ही रिजल्ट पता करता है तथा सारे डेटा को एकत्रित करता है,इसी डेटा के माध्यम से ही मैप तैयार किया जाता है।

   एक   सर्वेयर का जॉब फील्ड वर्क होता है,  मतलब की उसका जॉब ऑफिशियल वर्क नही होता है जिसके कारण ज्यादातर उसको खड़े होकर ही आपना काम करना पड़ता है तथा हर वक्त अपने यंत्रो को पास ही रखना पड़ता है।इस प्रकार हम कह सकते है कि सर्वेयर ट्रेड लड़कियों के मुकाबले लड़को के लिए  ज्यादा सूटेबल है।
 

           कोर्स की अवधि,योग्यता

  आपको वह बात पता है कि ITI के हर ट्रेड अवधि अलग अलग होती है बात करे सर्वेयर ट्रेड की तो यह  एक इंजीनियरिंग ट्रेड होता है।

     सर्वेयर ट्रेड की अवधि  एक  साल होती है तथा जब आप इस ट्रेड को  NCVT से करते है तो एक  साल में  2 सेमेस्टर होता है मतलब आपका एक साल में दो पेपर होगा । अगर आप SCVT से करते है तो आपका वार्षिक परीक्षा होगा मतलब एक बार ही परीक्षा होगा।

  नोट- ITI का परीक्षा हर स्टेट में एक समान नही होता है अतः आप  इसके बारे में पहले से पता कर ले।
  इस ट्रेड में एडमिशन पाने के लिए 10 वी गणित और विज्ञान से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।

               फीस,पाठ्यक्रम


अगर फीस की बात करे तो आप सरकारी ITI में एडमिशन लेते है तो 2000 से 3000 तक लग सकता  है। प्राइवेट ITIमें 25000 के लगभग लग सकता है।फीस राज्य के अनुसार काम ज्यादा भी हो सकता है
इसके लिए आपको एडमिशन लेने से पहले पता कर लेना  चाहिए।
              ITI सर्वेयर का पाठ्यक्रम
       
1-Tools & equipment, scales
2- Geometrical construction
3- Classification of survey sign & symbol
4- Chain survey
5- Compass survey
6- Plane table survey
7- project work /industrial
8- Road project
9- Triangulation
10- Digital theodolite
11- Total station
12- GPS and photogrammetry
13- Building drawing
14- CAD
15- Project work
    प्रैक्टिकल क्रिया भी इन्ही टॉपिक पर कराया जाता है।

                    सर्टिफिकेट 

यह बात पहले भी क्लियर हो गया है कि   ITI किसी भी ट्रेड से करते है तो आपको दो तरह सर्टिफिकेट NCVT या तो SCVT मिलता है।
    NCVT सर्टिफिकेट का डिमांड SCVT के मुकाबले ज्यादा रहता है। कुछ डिपार्टमेंट SCVT को ज्यादा वैल्यू नही देती है अतः आपको NCVT को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।
iti-serveyor-job


                   अप्रेंटिसशिप

   ITI में हर ट्रेड के लिए अप्रेंटिसशिप करना जरूरी होता है क्योंकि अप्रेंटिसशिप करने के बाद आपके अंदर अपने ट्रेड से सम्बंधित काम करने की सारी जानकारी हासिल हो जाती है।जिसके माध्यम से आपको आगे जॉब पाने में आसानी होती है।
  सर्वेयर ट्रेड में भी आप अप्रेंटिसशिप इंडियन रेलवे, इंडियन ऑयल ,BHEL, HAL जैसे संस्थाओं से कर सकते है।
   अगर आप अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक नही है तो आप  डायरेक्ट जॉब भी कर सकते है।

    अगर आप आगे एडवांस कोर्स करना चाहते हैं तो   कर सकते हैं। इसके लिए आप---
 डिप्लोमा इन सर्वेयिंग
डिप्लोमा इन माइन सर्वेयिंग
डिप्लोमा इन सर्वे इंजीनियरिंग
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्वालिटी सर्वेयिंग एंड कमर्शियल मैनेजमेंट
  आप ITI सर्वेयर ट्रेड से कम्पलीट करने के बाद ऊपर बताये गए  कोर्स कर सकते है।

  1. इसे भी पढ़े-ITI के फायदे, जॉब,सैलरी
                  ITI इलेक्ट्रीशियन के फायदे, जॉब

                     नौकरी

   बात करे सर्वेयर ट्रेड के जॉब की तो इस ट्रेड में भी सरकारी सेक्टर में भी वैकेंसी आती रहती है लेकिन
फिटर,इलेक्ट्रीशियन के मुकाबले बहुत कम वैकेंसी आती है और सीट भी काफी कम होता है।इसके लिए आपको हमेशा अपडेट रहना पड़ेगा ताकि जब भी इस ट्रेड से कोई सरकारी वैकेंसी आये तो आपको पता चल सके।

      प्राइवेट सेक्टर में सर्वेयर ट्रेड की काफी डिमांड रहती हैं  अगर आप अपने ट्रेड से संबंधित अच्छी जानकारी रखते हैं तो इस ट्रेड के लिए प्राइवेट सेक्टर में जॉब काफी आसान  होता है क्योकि इस ट्रेड में ज्यादा कॉम्पिटिशन नही है।

     अगर बात करे इलेक्ट्रीशियन, फिटर जैसे कोर्स की तो किसी सेक्टर में अगर इन ट्रैड से 1000 पोस्ट निकलता है तो उसके लिए लाखों आवेदन आते है जिस कारण इन ट्रेडों से  जॉब पाना मुश्किल हो जाता है।

   सर्वेयर ट्रेड से ITI  कम्पलीट होने के बाद--
1-जितनी भी रोड बनाने वाली कंपनियां होती है उन्हें सर्वेयर की जरूरत होती है अतः आप  वहां जॉब कर सकते हैं। सैलरी भी अच्छी मिलती है
2- आप लैंड सर्वे  की जॉब कर सकते है।
3- आप कंस्ट्रक्शन सर्वे की जॉब कर सकते हैं।
4 - आप शिप ,क्वांटिटी सर्वेयर की जॉब कर सकते हैं।
5- डेटा ,माइन सर्वेयर की जॉब कर सकते हैं।
6- आप बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से संबंधित जॉब कर सकते हैं।

                 स्वरोजगार

ITI का मुख्य उद्देश्य ही बच्चों के अंदर एक स्किल डेवलोपमेन्ट करना होता है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके । अतः आई टी आई के किसी भी ट्रेड से कम्पलीट करने के बाद आप अपना कुछ का बिज़नेस शुरू  कर सकते हैं।



  1-  सर्वेयर ट्रेड की बात करे तो आप लोकल ऑथोरिटी के साथ कार्य कर सकते हैं।
 2-  आप बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में आप खुद एक सर्वेयर का कार्य कर सकते है तथा अपने हिसाब से पैसे भी चार्ज कर सकते हैं।
3-   आप इंजीनियरिंग फर्म के साथ मिलकर कार्य कर सकते हैं।
 4- आप प्रोपेर्टी एडवाइजर के तौर पर कार्य कर सकते हैं।
    इस ब्लॉग में सर्वेयर से संबंधित सारी जानकारी देने की कोशिश किया गया है।अगर आपका कोई भी प्रशन हो तो आप कमेन्ट में जरूर बताए।
   धन्यवाद.........


 

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी पोस्ट करें

If you have any doubt please leave a comment
Please do not enter any spam link in the comment box